सोजत चिकित्सालय में चार्जिंग पर लगा डॉक्टर का आईफोन ले भागा युवक, डॉक्टर पीछे दौड़े लेकिन पकड़ नहीं पाए

सोजत चिकित्सालय में चार्जिंग पर लगा डॉक्टर का आईफोन ले भागा युवक, डॉक्टर पीछे दौड़े लेकिन पकड़ नहीं पाए

govt hospital sojat

घटना के बाद डॉक्टर भी तुरंत उसके पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक वह भाग चुका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोधपुर निवासी दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धीरज कुमार का क्लिनिक मारवाड़ जंक्शन में हैं। रविवार देर रात्रि उनकी प|ी के स्थानीय अस्पताल में डिलीवरी होने के लिए वे अस्पताल में रुके हुए थे। रात्रि में देर हो जाने के कारण वे एक वार्ड में आकर सो गए। इससे पूर्व उन्होंने सामने लगे बिजली बोर्ड पर अपना मोबाइल आईफोन चार्ज में लगा दिया। सोमवार तड़के करीब 5 बजे एक व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर भाग गया। नींद खुली तो डॉक्टर उसके पीछे दौड़े लेकिन वह भाग गया।


स्थानीय चिकित्सालय में मरीजों के सामान और मोबाइल की चोरियां होना आम बात हैं। पुलिस द्वारा रात्रि में गश्त नहीं करने तथा अस्पताल प्रशासन की आेर से किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से चोरियां बढ़ रही है। शिकायत के बावजूद अस्पशहर के अस्पताल में चोरियां रूकने का नाम ही नहीं ले रही, इस बार एक चिकित्सक को चोरी की वारदात का शिकार होना पड़ा। रविवार देर रात्रि उनका चार्जिंग में लगा करीब 25 हजार रुपए लागत का मोबाइल आईफोन एक व्यक्ति चुराकर भाग गया। ताल प्रशासन व पुलिस गंभीर नहीं है।

post a comment