सोजत – में नृसिंहपुरा इलाके में सोमवार देर रात चाकू से गोदकर दिनेश माली ने अपनी चाची सीमा (30) की नृशंस हत्या कर दी। घटना के दौरान मकान की छत पर महिला के पास सो रहा उसका 9 साल का बेटा विशाल अपनी मां को बचाने आया तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया, जिसमें मासूम जख्मी हो गया। घायल बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने छत पर खून से लथपथ सीमा का शव देख पुलिस को बुलाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया, जिसे मंगलवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिनेश मृतका सीमा के जेठ का पुत्र है, जिनमें पूर्व में भी कई बार झगड़ा हुआ था, जबकि दोनों परिवार में आए दिन कहासुनी होती रहती है।
सोजत एसएचओ राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि नृसिंहपुरा इलाके में सीमा (30) अपने 9 साल के पुत्र विशाल और कथित पति रमेश माली के साथ रहती है। करीब पांच साल से सीमा का पति शिवलाल अलग जगह रहता है, जो मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। सीमा के पड़ोस में उसके जेठ प्रभुलाल का परिवार रहता है, जिससे अक्सर उसका झगड़ा होता है। दोनों परिवारों के बीच पूर्व में भी कई बार झगड़ा हुआ, जिसके मुकदमे भी दर्ज हुए थे।
घरसे चाकू लेकर आया, सोती हुई महिला पर दनादन वार किए : सोमवारको सीमा का कथित पति रमेश माली कार लेकर जयपुर गया था, जबकि सीमा उसका पुत्र घर पर अकेले ही थे। रात को पड़ोस में रहने वाले उसके जेठ का पुत्र दिनेश माली (21) घर से चाकू लेकर छत पर पहुंचा। छत पर उसकी चाची सो रही थी, उसके पास ही उसका पुत्र विशाल भी सो रहा था। आरोपी ने महिला की गर्दन पर दनादन वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच 9 साल का विशाल नींद से जाग गया और अपनी माता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने चाकू से उस पर भी वार कर दिया।
सोजत – नगर के नरसिंहपुरा साहेब की कुटिया के निकट एक मकान में सोमवार देर रात को चाकुओं से गोद एक महिला की हत्या कर दी गई। छत पर महिला के पास सो रहे उसके 8 साल के बेटे विशाल को भी चोट आई। पुलिस मौके पर। जानकारी के अनुसार घर की छत पर अपने बेटे विशाल के साथ सो रही सीमा पत्नी (35)शिवलाल माली की सोमवार रात 1-2 बजे के बीच किसी ने चाकुओं से 8-10 वार कर निर्मम हत्या कर दी। इस बीच विशाल जग गया आरोपी ने उसके चेहरे पर भी चाकू से वार किया और फरार हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुची। जहा खून से लथपथ महिला का अर्धनग्न शव मिला। जानकारी के अनुसार महिला मजदूरी का काम करती थी और पिछले कई सालों से पति अलग रह रही थी। मृतका का पति भी इसी मोहल्ले में रहता है।
सोजत | गांवोंकी मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थान अब एलईडी लाइटों से रोशन होंगे। ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश की व्यवस्था को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग ने सभी मुख्य कार्यकारी जिला परिषद को आदेश किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था के लिए डिस्कॉम के खम्भों पर एलईडी लाइट लगवाई जाएगी।
केंद्रसरकार ने सोजत के मेहंदी व्यवसायियों को बड़ी राहत दी है। गजट नोटिफिकेशन जारी कर वर्ष 2007 से 13 के बीच देय एक्साइज ड्यूटी माफ की है। वर्ष 2013 से हालांकि नेचुरल मेहंदी पर एक्साइज ड्यूटी माफ है लेकिन विभाग ने वर्ष 2012 में सोजत के 10 से ज्यादा व्यवसायियों पर कार्रवाई कर पिछले 6 साल का बकाया निकाल दिया था। विभाग ने इस अवधि की ड्यूटी की गणना करते हुए पैनल्टी ब्याज भी जोड़ दिया था। इस कारण कुछ व्यवसायियों पर यह बकाया 8 से 10 करोड़ तक बाकी निकल रहा था। व्यापारी इसी को लेकर बीते पांच साल से कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे थे। इसके बाद सांसद केंद्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी इस लड़ाई को लेकर वित्त मंत्रालय पहुंचे। वित्त मंत्रालय ने व्यवसायियों के तर्क से सहमति जताते हुए अब इस रिकवरी को माफ करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी के अनुसार वर्ष 2012 में सेंट्रल एक्साइज की टीम ने बड़े स्तर पर सोजत के मेहंदी व्यवसायियों पर कार्रवाई की थी।
व्यवसायीएक्साइज ड्यूटी नहीं वसूल रहे थे और लागू भी नहीं थे इसके बावजूद विभाग ने उन पर 6 साल का बकाया निकाल कर पैनल्टी ब्याज की गणना कर करोड़ों की रिकवरी के नोटिस दिए थे। यह राशि लगभग 70 करोड़ से ज्यादा थी। कुछ व्यापारी तो इसे चुकाने की स्थिति में भी नहीं थे। साथ ही अगर ये व्यापारी इसे चुका भी देते तो यह बाकी पर भी लागू होता और इससे मेहंदी उद्योग को बड़ा नुकसान होता। केंद्र सरकार ने अब इस रिकवरी को माफ करते हुए व्यापारियों को बड़ी राहत दी है।
व्यवसायियोंने जताया केंद्रीय मंत्री का आभार : लगभग70 करोड़ से ज्यादा की एक्साइज ड्यूटी माफ करवाने पर सोजत के मेहंदी व्यवसायियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी केंद्र सरकार का आभार जताया है। मेहंदी व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहनलाल टाक ने बताया कि इस कारण मेहंदी व्यवसाय पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। एक्साइज ड्यूटी माफ होने से सभी व्यवसायियों को राहत मिलेगी। मेहंदी कोण व्यापार संघ के अध्यक्ष राजकुमार टाक ने भी केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। उनका कहना है कि इस कारण बाकी व्यवसायी भी प्रभावित होते। अब सबको राहत मिलेगी। मेहंदी व्यवसायी चुतराराम गहलोत विकास टाक ने भी व्यवसायियों को राहत देने पर केंद्रीय मंत्री सरकार का आभार जताया है।
व्यापारियोंका विरोध- इस अवधि में लागू नहीं था, हमने वसूला भी नहीं तो हम किस आधार पर : सोजतके व्यवसायी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी विभाग की इस कार्रवाई का शुरू से ही विरोध कर रहे थे। व्यापारियों का कहना था कि उक्त अवधि में यह लागू नहीं थी। इस कारण उन्होंने इसकी वसूली भी नहीं की। अब विभाग ने इतना बकाया निकाल दिया कि ज्यादातर व्यवसायी उसे चुकाने की स्थिति में भी नहीं हैं।
वर्ष2013 से माफ है नेचुरल मेहंदी पर एक्साइज ड्यूटी, अब सिर्फ डाई पर लागू : वर्ष2013 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के प्रयासों के बाद प्राकृतिक मेहंदी से सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी माफ कर दी थी। अब सिर्फ डाई केमिकल युक्त मेहंदी पर सेंट्रल एक्साइज देय है। यह लगभग 14 फीसदी वसूला जा रहा है।
बकाया10 पर निकाला था लेकिन प्रभावित थे सभी मेहंदी व्यवसायी : विभागने तब 10 व्यवसायियों पर छापे मारकर वसूली के नोटिस दिए थे। एक-एक व्यापारी के खिलाफ ब्याज, पैनल्टी और लगभग 6 साल की रकम मिलाकर 7 से 8 करोड़ तक हो रही थी। इन 10 व्यापारियों के खिलाफ ही लगभग 70 करोड़ से ज्यादा का बकाया निकल रहा था। अगर ये व्यापारी केस हारते और इनको यह राशि चुकानी पड़ती तो बाकी पर भी यह लागू होता और उन्हें भी देर-सवेरे इस अवधि की एक्साइज ड्यूटी चुकानी पड़ती। कई छोटे व्यवसायियों का तो पूरा व्यापार चौपट हो सकता था। इसी कारण सभी मेहंदी व्यवसायी मिलकर इसका विरोध कर रहे थे।
5 साल से व्यवसायी लड़ रहे थे केस, अब पीपी चौधरी ने की केंद्र सरकार में पैरवी
मेहंदीव्यवसायी पिछले पांच साल से इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। इसके बाद व्यवसायी पाली सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी से मिले। चौधरी ने वित्त मंत्री से मिलकर व्यवसायियों की समस्या से अवगत करवाया। इसके बाद मंत्रालय ने माना कि उक्त अवधि के दौरान एक्साइज ड्यूटी नहीं वसूली जा रही थी। वसूली की ऐसी कोई प्रथा भी नहीं थी। इसी अाधार पर मंत्रालय के राजस्व विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर व्यवसायियों को यह छूट दी है।
{वर्ष 2007 से 1 मार्च 2013 तक उत्पाद शुल्क बकाया बताया था, ब्याज पैनल्टी जोड़कर निकाली थी रिकवरी
{ 2012 में मारे थे सोजत के मेहंदी व्यवसायियों पर छापे, 70 करोड़ से ज्यादा की निकाली थी सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी की वसूली
सोजत रोड | समीपके सियाट गांव में एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। रविवार को कई ग्रामीण सोजत रोड पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी भूटाराम विश्नोई से लगातार हो रही चोरियों पर चर्चा करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। थानाधिकारी विश्नोई ने शीघ्र ही वारदात का खुलासा करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।