चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
चलती कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार
सोजत थाना क्षेत्र के एक गांव से 9वीं में पढ़ने वाली दलित छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना गत 2 अक्टूबर की बताई जाती है, जिसमें शामिल जोधपुर जिले के तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार में डाल कर पीड़िता को पहले सोजत की होटल में ले गए, जहां एक आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में कार में पीड़िता को जोधपुर के बनाड़ इलाके में ले गए। जहां राह चलती कार में तीनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार सोजत के निकट एक गांव की पीड़िता 9वीं कक्षा में पढ़ती है, जो 2 अक्टूबर को दिन में शौच के लिए जा रही थी। इस दाैरान कार लेकर आए आरोपी ने अकेली देख पीड़िता को कार में डाल कर अपने साथ ले गए।
रिश्तेदार युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले सांडिया गांव का उसका रिश्तेदार कमलेश मेघवाल भी उसके गांव आया था। आरोप है कि कमलेश ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
आरोपियों ने सोजत की होटल व जोधपुर में चलती कार में किया दुष्कर्म
आरोप है कि डरा धमका कर आरोपी उसे सोजत स्थित होटल सागर में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी जबरन उसे कार में बैठा कर जोधपुर के बनाड़ इलाके में ले गए। आरोप है कि 2 अक्टूबर की रात भी आरोपी उसे जोधपुर में कार में घुमाते रहे, जिन्होंने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया। 3 अक्टूबर को सुबह आरोपियों ने उसे बनाड़ में छोड़ दिया, जहां से बस में बैठ कर वह जैतारण पहुंची और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद 3 अक्टूबर को सोजत थाने में मामला दर्ज कर सीओ सोजत सुरेश कुमार व थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह राठौड़ के निर्देशन में टीम बनाई गई। हैडकांस्टेबल भल्लाराम विश्नोई के नेतृत्व वाली टीम ने बनाड़ इलाके में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पोती समान है पीड़िता, गुहार लगाई तो भी नहीं छोड़ा पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी महेंद्र कुम्हार 25 तथा प्रतापराम जाट 20 साल की उम्र का है, जबकि तीसरा आरोपी बनाड़ में नांदड़ी रोड निवासी भंवरलाल जाट की उम्र 56 साल है। पीड़िता की उम्र साढ़े पंद्रह साल है, जिसने आरोपियों के चंगुल से निकलने के लिए गुहार लगाई। उसने दादा की उम्र के भंवरलाल से भी गुहार की, मगर उसने भी उसे नहीं छोड़ा और दुष्कर्म किया।